गढ़वा. गोवावल प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण का समापन बुधवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में करूआ कला की टीम ने कुंडी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंडी की टीम 98 रन पर ऑलआउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी करूआ कला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. मैच में 36 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए करूआ कला के शुभम सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुंडी के सुशील कुमार को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया. वहीं फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान कुंडी के विकास कुमार को मिला. जबकि बेस्ट अंपायर का पुरस्कार विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी को प्रदान किया गया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, सीपीएम नेता रुचिर तिवारी, जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
