Garhwa News: प्रेम प्रसंग में हत्या नहीं, करंट लगने से हुई 21 वर्षीय अंकज की मौत, पुलिस जांच में खुलासा

गढ़वा के कांडी में युवक अंकज कुमार की मौत मामले में नया मोड़ आया है। एसपी आशुतोष शेखर ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत मारपीट से नहीं, बल्कि करंट लगने से हुई है।

गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र की लमारी कला पंचायत अंतर्गत 21 वर्षीय युवक अंकज कुमार का शव बरामद होने के मामले में नया मोड़ आया है. शुरुआत में जहां परिजनों के आरोपों के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग में लाठी-डंडों से पीटकर की गयी हत्या माना जा रहा था, वहीं पुलिस की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच में मौत की वजह कुछ और सामने आयी है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि युवक की मौत पीट-पीटकर नहीं, बल्कि बिजली का करंट लगने से हुई है.

प्रेम प्रसंग के शक से करंट लगने तक

भंगी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार के परिजनों ने पहले उसके लापता होने की सूचना कांडी थाने में दर्ज करायी थी. बाद में नवडीहवा टोला से उसका शव बरामद किया गया. परिजनों ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग का हवाला देते हुए प्रेमिका के परिजनों पर गुरुवार की रात बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें : Garhwa News: प्रेम प्रसंग में 21 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या, लमारी कला से शव बरामद

खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक जांच से खुला मामला

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशन में पुलिस टीम ने हर पहलू से जांच शुरू की. आरोपियों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ते और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गयी. स्थल निरीक्षण और शव के परीक्षण के बाद एसपी ने स्पष्ट किया कि मामला मारपीट का नहीं, बल्कि करंट लगने का है.

आगे की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि शुरुआती सूचनाओं और परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही थी. वैज्ञानिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कांडी की घटना में युवक की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और अन्य बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच जारी है.

एसपी के बयान के बाद घटना को लेकर बनी संशय की स्थिति काफी हद तक साफ हो गयी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में और कहां हुई, ताकि मामले का पूरी तरह खुलासा किया जा सके.

यह भी पढ़ें : Garhwa News: अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, सब्जी लेकर लौट रहे थे घर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >