प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जेएनवी का छात्र राजकुमार प्रथम

केन्द्रीय विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन मेदिनीनगर. शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा 2026 के नौवें संस्करण के दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पराक्रम दिवस पर विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का केंद्र बिंदू आपरेशन सिंदूर रहा. इस विषय को केंद्रित करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे गये. विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान क्षमता के आधार पर प्रश्नों का जवाब दिया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. जवाहर नवोदय विद्यालय के नवम कक्षा के छत्र राजकुमार रजक ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि दूसरे स्थान पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की 11 वीं की छात्रा अभिलाषा कुमारी व तृतीय स्थान पर इसी विद्यालय के कक्षा नवम के छात्र विपुल कुमार मेहता रहे. प्रतियोगिता में राजकीयकृत सदगुरु प्रताप हरी प्लस टू उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजामता प्रफुल्ल मंजरी कन्या उच्च विद्यालय,आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी सत्र में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सैनिकों के अदम्य साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के योगदान को रेखांकित किया.परीक्षा पर चर्चा के नौवें संस्करण के दौरान केंद्रीय विद्यालय को जिला नोडल विद्यालय के रूप में चयन किया गया है.इस विद्यालय के प्राचार्य माणिक कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की.विद्यालय में सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ. मौके पर विद्यालय के अरविंद कुमार पांडेय, दामोदर प्रसाद साहू, सौरव कुमार, राहुल दुबे, दीनदयाल पांडेय, सुशांत सिंह, इंतखाब आलम, पवन कुमार, प्रकाश कुमार, सुरुचि सिंह सहित कई शिक्षक सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >