प्रतिनिधि, रंका रंका थाना क्षेत्र के बरवाही गांव के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज (वार्ड नंबर पांच) निवासी श्रीकांत कुमार रवि उर्फ बिट्टू (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शंभू राम के दामाद थे और छत्तीसगढ़ में ही शिक्षा विभाग में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, श्रीकांत शुक्रवार रात रामानुजगंज से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल चामा (गढ़वा) जा रहे थे. इसी दौरान बरवाही गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जुट गयी है.
झामुमो जिलाध्यक्ष के दामाद की सड़क हादसे में मौत
झामुमो जिलाध्यक्ष के दामाद की सड़क हादसे में मौत
