झामुमो प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, वोट मांगा

झामुमो प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, वोट मांगा

रंका प्रखंड के गोदरमाना में स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान घर-घर जाकर बुजुर्ग मतदाताओं का आशीर्वाद लिया. साथ ही मतदाताओं का हाल भी जाना, जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि हमें यहां समर्थन दें और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का कार्य करें. विकास की यह गंगा निरंतर बहती रहेगी. मौके पर शंभू यादव, शंभू गुप्ता, अशोक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, राहुल कश्यप, मुकेश गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, मनोज जायसवाल, ईश्वर गुप्ता व मनोज गुप्ता सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >