चैता दुगोला में झारखंड के दयानंद विजयी

चैता दुगोला में झारखंड के दयानंद विजयी

भवनाथपुर. पंडरिया पंचायत स्थित अधौरा गांव में मांड़र महारानी परिसर में शनिवार रात चैता दुगोला का आयोजन किया गया. दुगोला का शुभारंभ झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव, पंडरिया पंचायत मुखिया गायत्री देवी, जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा, अजय वर्मा, मुकुंदपुर मुखिया मूंगा साव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मुखिया गायत्री देवी ने कहा आज बड़े ही हर्ष का दिन है कि हम सभी लोग भगवान राम के जन्मोत्सव मनाने को लेकर एकत्रित हुए हैं. चैता दुगोला का महामुकाबला बिहार और झारखंड के बीच हुआ. बिहार के गुड्डू और झारखंड के दयानंद ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. दोनों के बीच कड़ा मुकाबले के पश्चात झारखंड के दयानंद को विजेता घोषित किया. इस अवसर पर मांडर महारानी पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे, अमित यादव, शुक्ला कुमार, राजेंद्र यादव, अरूण गुप्ता, महेन्द्र पासवान, प्रिंस यादव, अमित यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >