उत्तर प्रदेश के रिहंद बांध से पानी छोड़े जाने से सोन में उफान, बाढ़ में फंसे 40 लोग, एनडीआरएफ ने बचाया

Jharkhand Flood: झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के एक बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से गढ़वा में सोन नदी उफना गई. 40 लोग मवेशियों के साथ बाढ़ में फंस गए.

Jharkhand Flood: झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रिहंद बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से सोन नदी अचानक से उफान मारने लगी. बाढ़ में 40 ग्रामीण और 100 मवेशी फंस गए. रात को जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पूर्व विधायक वहां पहुंचे और रात भर सोन के तट पर कैंप करते रहे.

एनडीआरएफ ने 40 लोगों और 100 मवेशियों को बचाया

सोमवार को सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम वहां पहुंची और सभी 40 लोगों एवं उनके 100 मवेशियों को सुरक्षित निकाला. सोन नदी में टीले पर फंसे 40 लोगों में 32 झारखंड के गढ़वा जिले के और 8 लोग बिहार के रहने वाले हैं.

बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला. फोटो : प्रभात खबर

सोन नदी में फंसे 40 लोगों में 8 बिहार के

गढ़वा जिले के 32 लोग केतार प्रखंड के लोहरगड़ा गांव के रहने वाले हैं जबकि 8 लोग बिहार के नावाडीह गांव के. ये सभी लोग सोन नदी के बीच टीले पर अपने मवशियों के साथ घर बनाकर रहते हैं. रविवार को रिहंद डैम का पानी छोड़े जाने पर अचानक सोन नदी में बाढ़ आ गई और इन सभी 40 लोगों एवं उनके मवेशियों की जान आफत में आ गई. इन सभी लोगों को बिहार सीमा की तरफ निकाला गया.

रेणुकूट के रिहंद बांध से छोड़ा गया था पानी

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के हरिहरपुर ओपी के लोहरगड़ा गांव के लोग मवेशियों के साथ सोन नदी में टापू पर फंस गए थे. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुई भारी बारिश के बाद रेणुकूट स्थित रिहंद बांध का पानी रविवार को दोपहर में छोड़ा गया. गेट खोले जाने की वजह से सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा.

Also Read : झारखंड में एक दिन की बारिश ने जलाशयों पर बढ़ाया दबाव, इन 3 डैम के फाटक खोले गए, देखें VIDEO

रात 9 बजे से बढ़ने लगा सोन का जलस्तर

रात 9:00 बजे से जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ और देखते ही देखते नदी उफान मारने लगी. ओपी प्रभारी को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी. बताया कि नदी के बीच में एक टीले पर 40 लोग अपने मवेशियों के साथ बाढ़ में घिर गए हैं. इसके बाद केतार प्रखंड के बीडीओ, नगर अनुमंडल पदाधिकारी और भूतपूर्व विधायक आनंद प्रताप देव वहां पहुंचे.

एसडीओ के आग्रह पर डीसी ने भेजी एनडीआरएफ की टीम

इस बीच, देव और अनुमंडल पदाधिकारी ने उपायुक्त से बातचीत की और एनडीआरएफ की टीम भेजने का आग्रह किया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और सभी लोगों को उनके मवेशियों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

2016 में भी सोन नदी में फंस गए थे 11 लोग

वर्ष 2016 में भी 13 अगस्त को इसी टापू पर 11 लोग अपने मवेशियों के साथ फंस गए थे. तब स्थानीय नाविकों ने दिलेरी का परिचय देते हुए करीब 20 घंटे बाद उन्हें बचाया था. ग्रामीण बताते हैं कि कुछ लोग खेती करने के लिए नदी के बीचोबीच घर बना लेते हैं. जब भी बाढ़ आती है, ये लोग उसमें फंस जाते हैं. 10-15 परिवारों ने नदी में ही अपना ठिकाना बना रखा है.

झारखंड से सटे किस राज्य में है रिहंद बांध?

रिहंद बांध झारखंड से सटे उत्तर प्रदेश में है. यह बांध उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में है.

झारखंड की किस नदी में छोड़ा जाता है रिहंद का पानी?

उत्तर प्रदेश के रेणुकूट स्थित रिहंद बांध का पानी झारखंड के सोन नदी में छोड़ा जाता है. वर्ष 2024 में बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नदी में 40 लोग अपने मवेशियों के साथ फंस गए थे.

झारखंड के किस जिले में बहती है सोन नदी?

सोन नदी झारखंड के 2 जिलों में बहती है. बिहार से सटे पलामू और गढ़वा जिले के लिए सोन को लाइफलाइन माना जाता है.

Also Read

Jharkhand Ka Mausam: सावधान! मौसम विभाग ने एक साथ जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: भारी बारिश से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर भरा पानी, कई विमान लेट

Jharkhand Government News : ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से की बात कहा, तेनुघाट के पानी से बंगाल में बाढ़

सोन का जलस्तर बढ़ा, सतर्कता बरतने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >