जागृति युवा क्लब के उप कोषाध्यक्ष और वार्ड पार्षद चैतु भुइयां का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

गढ़वा के जागृति युवा क्लब के उप कोषाध्यक्ष और वार्ड पार्षद चैतु भुइयां का लंबी बीमारी के बाद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

गढ़वा. स्वयंसेवी संगठन जागृति युवा क्लब के उप कोषाध्यक्ष एवं नवादा पंचायत के वार्ड संख्या-10 के वार्ड पार्षद चैतु कुमार भुइयां का शनिवार 22 अगस्त की सुबह करीब सात बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान सभी की आंखें नम थीं.

दो माह से पीलिया से पीड़ित

लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों एवं सक्रिय योगदान को याद किया.बताया गया कि चैतु भुइयां पिछले करीब दो माह से पीलिया से पीड़ित थे और गढ़वा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया. वहां इमरजेंसी में बेड उपलब्ध नहीं होने और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया.

ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता को खो दिया

चिकित्सकों ने लीवर खराब होने की जानकारी दी, जिसके बाद उनका डायलिसिस भी किया गया. चिकित्सकों ने कुछ दिन बाद दोबारा डायलिसिस करने की बात कही थी, लेकिन लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली.वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं.जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चैतु भुइयां का निधन क्लब और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. क्लब ने अपने बीच से एक समर्पित, ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता को खो दिया है. उन्होंने कहा कि क्लब पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने का प्रयास करेगा.

ये भी पढ़ें: JSLPS योजनाओं में सुस्ती पर DC सख्त, खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

सक्रिय एवं संवेदनशील वार्ड पार्षद थे

गढ़वा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नंदकिशोर मेहता ने कहा कि चैतु भुइयां वार्ड संख्या-10 के सक्रिय एवं संवेदनशील वार्ड पार्षद थे. वे अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे. उन्होंने बताया कि चैतु भुइयां आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते थे.

सोशल मीडिया के माध्यम से क्राउड फंडिंग

उनके इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से क्राउड फंडिंग की अपील कर राशि जुटाने का प्रयास किया गया था, जिसमें कई लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी किया. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने लोगों से शोकाकुल परिवार की हरसंभव मदद करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: गरीबी में भी नहीं हारी मां की ममता: बेटे की सांसें बचाने के लिए आंचल फैलाकर मांग रही मदद

शवयात्रा में मौजूद रहे गणमान्य लोग

शवयात्रा में वार्ड संख्या-14 के पार्षद विक्की चंद्रवंशी, वार्ड संख्या-3 के विनय कुमार मेहता, उपमुखिया लक्ष्मण राम, जागृति युवा क्लब के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल सहित अनुज प्रसाद, अनूप अग्रवाल, प्रेम रंजन सिंह, आशीष अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, गुपुत राम, डॉ. रविंद्र नाथ ठाकुर, अधिवक्ता सत्यम राज, पूर्व प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रसाद राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >