किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग मेराल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया

किस्मती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

नर्स समाज और स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. मेराल : किस्मती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेराल प्रखंड प्रमुख उपस्थित थीं. वहीं संस्था के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, अनुपम कुमार दुबे, शिक्षक ओकेंद्र पाल, विकास कुमार मिश्र , पंकज कुमार, शिक्षिका ममता कुमारी, रितु कुमारी, पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी, संस्थान के सहयोगी कर्मचारी विद्या भारती, लव चंद्रवंशी राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मंच संचालन संस्थान की शिक्षिका अंजनी कुमारी ने की. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नर्स समाज और स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. मरीजों की सेवा, देखभाल और मानवता के प्रति समर्पण नर्सिंग पेशे की सबसे बड़ी पहचान है, उन्होंने छात्राओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में भाषण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नर्सिंग सेवा बड़ा कठिन मानव धर्म है कोरोना काल के समय सभी लोगों ने सामने से देखा जहां अपने मुंह मोड़ लेते थे लेकिन नर्स अपनी जान जोखिम में डालकर सबकी जान बचा रहे थे. श्रीप्रसाद ने कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनायें दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >