घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

रंका. प्रखंड के दौनादाग मस्जिद टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान सहायक अध्यापक तजमुल्लाह अंसारी (50) की स्कूल की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिक्षक तजमुल्लाह अंसारी गुरुवार को स्कूल के पहले तल्ले पर स्थित क्लास रूम से शिक्षण कार्य कर सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे. इसी क्रम में पैर फिसलने से नीचे गिर गये. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनका सिर व कमर पर चोट आयी थी. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया था. परिजनों ने मेदिनीनगर एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत पर घनश्याम ठाकुर, इंद्रदेव राम, संजय कुमार गुप्ता, नंदु उरांव, विजय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >