मासिक धर्म के बारे में छात्रों को दी जानकारी

मासिक धर्म के बारे में छात्रों को दी जानकारी

गढ़वा. इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस की ओर से बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक बनाना था. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म क्या होता है, इसकी शुरुआत कैसे होती है, मासिक चक्र की प्रक्रिया क्या है तथा इस दौरान शरीर और मानसिक स्थिति में होने वाले बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही प्री-मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम यानी मासिक धर्म से पहले होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में अंकिता अग्रवाल, डॉ प्रीति गुप्ता, शेाभा सोनी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >