मझिआंव में किसानों को दी गयी योजना की जानकारी

मझिआंव में किसानों को दी गयी योजना की जानकारी

मझिआंव : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के किसानों और जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री कृषि धन्य-धान्य योजना पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड के प्रभारी कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और बीटीएम दयानंद पांडे ने की. कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अन्नदाताओं के सम्मान और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण से जुड़े प्रयासों को प्रदर्शित किया गया. बीटीएम दयानंद पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया है. इस पहल के तहत देश के किसानों को 42,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा. बीटीएम ने कहा कि यह योजना किसानों के जीवन में नयी ऊर्जा और अवसर लेकर आयेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम, कर्मी राजदेव बाड़ा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >