: वातावरण को शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है यज्ञ: विनोद

छठ घाट सूर्य मंदिर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

छठ घाट सूर्य मंदिर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ प्रतिनिधि, डंडई प्रखंड क्षेत्र के करके गांव स्थित छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर के शिव चर्चा स्थल में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा के पूर्व मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जरदे गांव स्थित उरिया नदी और सरस्वती नदी के संगम तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया. जल भरने की प्रक्रिया गायत्री परिवार की जिला महिला समन्वयक शोभा पाठक के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न करायी गयी. इस अवसर पर गायत्री परिवार के गढ़वा जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन और पवित्र परंपरा है. उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने व अच्छे संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की. इससे पूर्व शिव चर्चा स्थल छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम गायत्री परिवार के संतन मिश्रा ने संपन्न कराया गया. यह महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्य रूप से अजीत चौबे, लालसू राम, सुनील विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, बेचन राम तथा वीरेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद यादव ने की. वहीं उपाध्यक्ष रामप्रवेश चंद्रवंशी, सचिव चुनमुन चौधरी तथा कोषाध्यक्ष सचिन कुमार की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >