कनहर व ढेंगुरा नदी से फिर बालू का अवैध उत्खनन शुरू

कनहर व ढेंगुरा नदी से फिर बालू का अवैध उत्खनन शुरू

प्रतिनिधि, चिनिया (गढ़वा) चिनिया प्रखंड के खुरी गांव और सरकी टोला स्थित कन्हर व ढेंगुरा नदी में बालू का अवैध उत्खनन एक बार फिर परवान चढ़ने लगा है. कुछ दिनों की शांति के बाद बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गये हैं और क्षेत्र की नदियों से बेधड़क अवैध निकासी की जा रही है. आलम यह है कि दिन-रात सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों से बालू ढोया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू माफिया इन नदियों से अवैध तरीके से बालू निकालकर चिनिया से दूसरे पड़ोसी प्रखंडों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नये थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक के आने के पहले यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था, लेकिन नये थाना प्रभारी के आते ही कुछ दिनों के लिए काम थम गया था. जैसे ही प्रशासन की सख्ती थोड़ी कम हुई, बालू माफियाओं ने दोबारा अपना जाल फैला लिया. अब सरकी टोला और खुरी जैसे इलाकों में ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा रहता है. बिना किसी डर के कनहर नदी से बालू का उठाव किया जा रहा है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है. क्या कहते हैं थाना प्रभारी इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है. अगर नदियों से अवैध बालू उत्खनन की जानकारी मिलती है, तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बिकु कुमार रजक, थाना प्रभारी, चिनिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >