जीत गया, तो समर्थन इंडिया गठबंधन को ही होगा : गिरिनाथ

जीत गया, तो समर्थन इंडिया गठबंधन को ही होगा : गिरिनाथ

समाजवादी पार्टी की ओर से मेराल के लखेया गांव में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने शपथ लेते हुए सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने कहा कि गढ़वा को बचाने के लिए गिरिनाथ सिंह की ही आवश्यकता है. वर्तमान समय में पूरे विधानसभा में अराजकता का माहौल व्याप्त है. लूट, खसोट व भ्रष्टाचार की राजनीति चरम पर है. मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि यदि वे विधानसभा पहुंचते हैं, तो उनका समर्थन भी इंडिया गठबंधन को ही जायेगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए फार्मूला गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सफल होता नजर आ रहा है. बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व गरीब समाजवादी पार्टी के बैनर तले एकत्रित होकर भ्रष्ट मंत्री के शासन से छुटकारा पाना चाहते हैं. मौके पर पूर्व प्रत्याशी सिराज अहमद अंसारी, कांग्रेसी के प्रदेश महासचिव आशिक अंसारी, मौलाना संजर, संजय तिवारी, रामबदन बैठा व सत्य नारायण यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >