बच्चे ठान लें, तो कुछ भी मुश्किल नहींः आइजी

बीएनटी संत मैरी स्कूल में रजत जयंती समारोह की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बीएनटी संत मैरी स्कूल में रजत जयंती समारोह की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन प्रतिनिधि, गढ़वा बीएनटी संत मैरी स्कूल में रविवार को विद्यालय में वार्षिक सह रजत जयंती समारोह का आयोजन रूट्स एंड विंग्स थीम पर हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके आइजी ने कहा कि बच्चे ठान लें, तो कोई भी सफलता मुश्किल नहीं. सफलता के लिए ईमानदार मेहनत जरूरी है. ईमानदार मेहनत कभी बेकार नही जाती, आईजी ने स्कूल प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा शिक्षा के साथ संस्कार का समावेश जरूरी है. इस दौरान शिव तांडव, सिंड्रेला एक्ट और हॉन्टेड बीट्स जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया. इसके अलावा मैजिकल साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स और भारत में अंतरिक्ष विज्ञान का विकास के माध्यम से बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया. विद्यालय की सचिव संचिता तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ किया गया. समारोह में एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील तिवारी, रोटरी स्कूल के प्राचार्य आशलेश कुमार पांडेय, मेदिनीनगर के ब्राइटलैंड स्कूल के प्राचार्य राहुल कुमार सिंह, सुरेश जायसवाल, डॉ. कुलदेव चौधरी, शशिशेखर गुप्ता, रिंकू तिवारी आदि उपस्थिति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >