केतार. प्रखंड में राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में आवास को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस क्रम में प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता ने दो प्रधानमंत्री आवास व दो अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया. साथ ही आवास विहीन एक योग्य लाभुक को अंबेडकर आवास की स्वीकृति प्रदान की गयी. इस मौके पर रोजगार सेवक रामकुमार प्रजापति, ग्रामीण रमेश राम, रवि बैठा, अमित कुमार गुप्ता, सुजानती देवी, शारदा देवी, प्रभा देवी, पवन कुमार आदि उपस्थित थें. वही झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
