गढ़वा. धान ब्रिक्री के दस माह के बाद भी गढ़वा के किसानों को राशि नहीं मिलने पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल गढ़वा. धान ब्रिक्री के दस माह बीत जाने के बाद भी गढ़वा के किसानों को पूरी राशि नहीं मिली है. इसको लेकर एक बार फिर पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार किसान विरोधी है. दूसरी धान की फसल तैयार हो गयी है, लेकिन राज्य सरकार ने किसानों के पिछले साल के बकाया का भी भुगतान अब तक नहीं किया है. ऐसा कर राज्य सरकार ने किसानों के प्रति अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है. सब मंत्री मलाई खाने में व्यस्त हैं और जनता परेशान है. गढ़वा में धान बिक्री के दस माह बाद भी किसानों का 4.94 करोड़ बकाया शीर्षक से प्रभात खबर में प्रकाशित रिपोर्ट को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा करते हुए पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने लिखा आखिर कहां सो रही है हेमंत सरकार. जब दस माह तक किसानों को भुगतान नहीं होगा तो काम कैसै चलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
