झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी है फेल : भाजपा

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी है फेल : भाजपा

गढ़वा. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में झारखंड पहला ऐसा राज्य है, जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है. गढ़वा जिले में सदर अस्पताल से लेकर प्रखंड व अनुमंडल स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था फेल हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग खुद वेंटिलेटर पर चला गया है. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री, विधायक व अफसर सब अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं. अस्पताल में डॉक्टर, दवा व जांच सहित एम्बुलेंस व्यवस्था स्वयं बीमार है. उन्होंने कहा कि गरीब मरीज जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में स्वयं को गिरवी रखने को मजबूर है. अनुबंध पर बहाल डॉक्टर को हेमंत सरकार वेतन तक नहीं दे पा रही है. झारखंड में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर का खेल चल रहा है, कुछ डाक्टर इलाज करने के बजाय रेफर रेफर खेल रहे हैं. ऐसे लोग मानवता को भी शर्मसार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर व पदाधिकारी दबी जुबान से सरकार को ही कोस रहे हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में ब्लड बैंक में नेट मशीन नहीं है. इसके कारण इमरजेंसी में भी यदि रक्त चढ़ाने की बात है तो पहले उसे जांच के लिए रांची भेजा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >