श्री बंशीधर नगर. विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है. घायलों में संजय ठाकुर, अजीत ठाकुर, अमित ठाकुर, रोहित ठाकुर, रेणु देवी, शर्मिला देवी व उदय ठाकुर शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल संजय ठाकुर, अजीत ठाकुर और अमित ठाकुर को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के संबंध में घायल संजय ठाकुर ने बताया कि नगर उंटारी न्यायालय में शनिवार को उसकी पेशी थी. न्यायालय जाने के क्रम मेंं पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उनपर टांगी व लाठी-डंडा से प्रहार कर दिया. हल्ला सुनकर जब उसके परिजन वहां पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. उन्होंने बताया कि विगत वर्ष भी उनलोगों के द्वारा मारपीट की गयी थी,जिसका केस अभी चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी विशुनपुरा थाना को दे दी गयी है.
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर
