नववर्ष के उत्साह से गुलजार हुआ गुरु सिंधु जलप्रपात

नववर्ष के उत्साह से गुलजार हुआ गुरु सिंधु जलप्रपात

प्रतिनिधि, चिनिया (गढ़वा) नये साल के स्वागत और जश्न को लेकर गुरुवार को चिनिया प्रखंड स्थित विख्यात गुरु सिंधु जलप्रपात पर्यटकों की पहली पसंद बना रहा. नववर्ष के अवसर पर कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर कन्हर नदी के बीचों-बीच स्थित इस जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता ने सभी का मन मोह लिया. यहां नदी के दोनों ओर पत्थरों की ऊंची दीवारें किसी पुराने किले की तरह नजर आती हैं, जिसके बीच से झरना बहता है.

चिरका डैम के शांत वातावरण का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

चिनिया के ही चिरका जलाशय (डैम) पर भी नववर्ष का जश्न मनाने वालों की भारी भीड़ रही. जलाशय के विशाल जलक्षेत्र और शांत वातावरण के बीच युवाओं और परिवारों ने घंटों समय बिताया और सेल्फी का आनंद लिया.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, शाम होते ही खाली कराये गये स्थल

सुरक्षा की दृष्टि से चिनिया पुलिस मुस्तैद दिखी. चिरका जलाशय में गहरे पानी को देखते हुए चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस बल तैनात किया था. शाम ढलते ही पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सभी सैलानियों को पिकनिक स्पॉट खाली करने की नसीहत दी और सुरक्षित प्रस्थान का निर्देश दिया. पुलिस की सक्रियता के कारण दोनों ही पर्यटन स्थलों पर उत्सव शांतिपूर्ण रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >