गढ़वा: चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित चिनिया पंचायत सचिवालय में सोमवार को विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी आजीविका मिशन जी राम योजना के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया जहेरा बीवी ने की.
विभिन्न योजनाओं की दी गयी जानकारी
बैठक के दौरान रोजगार सेवक राजीव रंजन तिवारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त सूची को पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया तथा जी राम योजना के तहत ली जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों ने एक-एक कर सार्वजनिक एवं निजी उपयोग की योजनाओं का चयन किया.
ग्राम सभा में मुख्य रूप से डोभा निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण, तालाब निर्माण, आवास निर्माण, मिट्टी-मूरम सड़क निर्माण, चबूतरा निर्माण, यात्री शेड तथा सिंचाई चैनल निर्माण जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव पारित किये गये.
इस मौके पर सुदामा राम, सरजू प्रजापति, उमेश यादव, राजेश प्रसाद, नानक प्रसाद यादव, संजय पासवान, बिलाल अंसारी, गोवर्धन यादव, मनोज यादव, सारिका भुइयां, बंशीधर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
