स्वतंत्रता दिवस पर गोविंद इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह नौ बजे होगा मुख्य झंडोत्तोलन

गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. गोविंद इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह नौ बजे मुख्य झंडोत्तोलन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

गढ़वा: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिले के तमाम वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान और विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का ससमय और मुस्तैदी से निर्वह्न करने के कड़े निर्देश दिए.बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गोविंद इंटर कॉलेज (टाउन हॉल) गढ़वा के मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रातः 9 बजे मुख्य झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त उपायुक्त आवासीय कार्यालय में प्रातः 8:10 बजे, समाहरणालय में प्रातः 9:50 बजे, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में प्रातः 10:15 बजे और पुलिस लाइन में प्रातः 10:40 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है. 14 अगस्त की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या

उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को संध्या 5 बजे से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों और आम नागरिकों के बैठने, पेयजल और शौचालय की माकूल व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. परेड पूर्वाभ्यास, ट्रैफिक व विधि व्यवस्था पर विशेष जोर

समारोह को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने शहर की साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन दल की तैनाती और मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रभात फेरी और मुख्य कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद जवानों के परिजनों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व मीडिया कवरेज सुनिश्चित कराने को कहा गया.बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, 172 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट, अनुमंडल अधिकारी कुमार मयंक भूषण, डीएनओ धीरज प्रकाश, डीएसपी (मु०) यशोधरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >