हेमंत सरकार के नारों तक ही सीमित है किसानों के हित की बात : रितेश चौबे

हेमंत सरकार के नारों तक ही सीमित है किसानों के हित की बात : रितेश चौबे

गढ़वा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने किसानों को धान राशि नहीं मिलने को लेकर हेमंत सरकार पर प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सत्ता में बैठे लोग मलाई खा रहे हैं और जनता अपने हक व अधिकार के लिए जूझ रही है. उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल-झारखंड खुशहाल सिर्फ हेमंत सरकार के नारों तक ही सीमित है. किसान अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर फसल उगाकर सरकार को बेचते हैं और उसका पैसा भी नहीं दिया जाता है. मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री व मंत्री सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए अनेकों तरह की योजनाएं चला रही है. इसका लाभ किसानों को मिल भी रहा है, लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार किसानों का शोषण कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >