ट्रक ने युवती को कुचला, मौत

ट्रक ने युवती को कुचला, मौत

प्रतिनिधि, रमना रमना के हरी गणेश मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बस स्टैंड निवासी स्वर्गीय चंद्रशेखर सोनी की 22 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संगीता सड़क के किनारे किनारे पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान नगर उटारी से गढ़वा की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सैकड़ों लोगों आरोपी चालक की गिरफ्तार व मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. वहीं ट्रक के खलासी की जमकर पीटाई कर दी. मौके पर थाना पुलिस ने खलासी को ग्रामीणों की भीड़ से बचाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. संगीता की छह माह पूर्व में हुई थी संगीता की शादी संगीता कुमारी की शादी छह माह पूर्व बिहार के डेहरी में श्रवण सोनी के साथ हुई थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण हमेशा मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है. आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि खासकर पर्व त्योहारों में सड़कों पर ठेले खोमचे के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण हमेशा घटना की आंशका बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >