रमना. प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिलिदाग में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा)व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष माननीय मनोज प्रसाद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ. इस अवसर पर पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) द्वारा ग्रामीणों को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में राकेश कुमार, रुपेश कुमार रजक सहित अन्य लोगों उपस्थित थे.
मध्यस्थता से विवादों के समाधान की जानकारी दी
मध्यस्थता से विवादों के समाधान की जानकारी दी
