गढ़वा की टीम ने गुमला को 9 विकेट से हराया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को गढ़वा की टीम ने गुमला नौ विकेट से पराजित किया. शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुमला की टीम गढ़वा के सटीक और अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने 88 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से हर्ष राज ने सर्वाधिक 29 रन बनाये. गढ़वा की ओर से अर्पित कुमार गिरी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाये. वहीं हर्षित कुमार गिरी ने तीन विकेट व सम्राट सिंह ने दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम ने बेहद संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. टीम ने महज 15.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. टीम की ओर से अर्पित कुमार गिरी ने नाबाद 39 रन व हर्षित कुमार ने 31 रन बनाये. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. गढ़वा की टीम कोच सिकंदर प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >