गढ़वा से रिपोर्ट जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
गढ़वा. सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित साप्ताहिक भंडारा का 144वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर निरंजन गुप्ता एवं मुरारी गुप्ता बाजार समिति गढ़वा के माता जी के द्वितीय पुण्यतिथि उपलक्ष्य में संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया.
श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी, बूंदी, रसगुल्ला एवं फल का प्रसाद वितरित किया गया.संस्था के आकाश केसरी ने कहा कि संस्था का यह सेवा कार्य पिछले 144 सप्ताह से बिना किसी भेदभाव के निरंतर जारी है. उन्होंने कहा कि अपने खास अवसर पर भंडारे का आयोजन कर समाज सेवा का संदेश दिया गया है. युवाओं में सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना लगातार बढ़ रही है.
सभी वर्गों के लोगों का सहयोग और समर्थन मिलने के कारण ही संस्था आज 144 सप्ताह की इस निरंतर सेवा यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकी है.इस अवसर पर संस्था के आकाश केसरी ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए हमारी संस्था हमेशा तत्पर रहती है. जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
कार्यक्रम में शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, बालाजी, मनीष केसरी अजय गुप्ता राकेश गुप्ता छोटू गुप्ता रंजीत गुप्ता तथा संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कंसयकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
