गढ़वा : मोटरसाइकिल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

गढ़वा में बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध जदूनी मोची की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना खुर्द गांव में मंगलवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी स्वर्गीय देवकी मोची के 70 वर्षीय पुत्र जदूनी मोची के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि जदूनी मोची रेहला की ओर से पैदल अपने घर बाय गांव लौट रहे थे.

इसी दौरान मेढ़ना खुर्द गांव के समीप पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. मोटरसाइकिल की टक्कर से जदूनी मोची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया.

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >