गढ़वा : जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन पौधरोपण, हरियाली का लिया संकल्प

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने सेवा सप्ताह में पौधरोपण कर हरियाली का संकल्प लिया. फलदार व छायादार पौधे लगाए गए. पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई.

गढ़वा से रिपोर्ट जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गढ़वा. जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के बैनर तले सोनपुरवा रेलवे स्टेशन रोड स्थित रामलला मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए.सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया.

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट स्पॉन्सर उपाध्यक्ष अमित शर्मा एवं राजेश सोनी ने कहा कि पेड़ है तो कल है और पेड़ है तो जल है.उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से गढ़वा शहर को हरा-भरा बनाया जा सकता है.जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था की ओर से संदेश दिया गया कि “हर हाथ एक पौधा लगाए, पर्यावरण को स्वच्छ बनाए.

पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में जायंट्स आस्था के सदस्यों की सहभागिता और सहयोग की सराहना की गई.संस्था की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.मौके पर पूर्व अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डेंटल डॉ. अशोक सोनी, डॉ. आशीष कुमार, निदेशक राजेश सोनी, गौतम जायसवाल, जय प्रकाश कुमार, आशीष मित्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >