एकतरफा मुकाबले में गढ़वा ने लोहरदगा को नौ विकेट से हराया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतिनिधि गढ़वा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को गढ़वा की टीम ने लोहरदगा को नौ विकेट से पराजित किया. बीएस साहू क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोहरदगा की टीम 47.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से सौरव सिंह ने सर्वाधिक 77 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. गढ़वा की ओर से अर्पित कुमार गिरी, तौकीर आलम और आयुष कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये. वहीं सम्राट सिंह और हर्षित कुमार गिरी ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम ने 40 ओवर में महज एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. गढ़वा की ओर से अर्पित कुमार गिरी ने नाबाद 83 रन (95 गेंद, 12 चौके) की शानदार पारी खेली, जबकि हर्षित कुमार गिरी ने 128 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाये. मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. प्रतियोगिता में गढ़वा का अगला मुकाबला सोमवार को जमशेदपुर से होगा. इस जीत पर संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >