एक्शन में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर, मंईया योजना, अबुआ आवास और धान खरीद में गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ की ये कार्रवाई

गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है. मझिआंव प्रखंड के रामपुर पैक्स एवं खरौंधी प्रखंड में अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

गढ़वा: गढ़वा के डीसी शेखर जमुआर ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में कड़ी कार्रवाई की है. रामपुर पैक्स के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खरौंधी प्रखंड में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी के लिए बीडीओ को शोकॉज किया गया है, जबकि पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है. मुखिया पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गयी है. मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है. तीन प्रज्ञा केंद्र संचालकों पर की आईडी कैंसिल कर दी गयी है. इसके साथ ही लाभुकों के खाते में पैसे भेज दिए गए हैं.

रामपुर के पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के रामपुर पैक्स में धान खरीदारी के दौरान कालाबाजारी संबंधी भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी से संयुक्त जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की बात सामने आयी. भारी अनियमितता के लिए रामपुर पैक्स के अध्यक्ष रवींद्र सिंह को शॉकोज किया गया है. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अनियमितता के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से रवींद्र सिंह (रामपुर पैक्स अध्यक्ष, मझिआंव, गढ़वा) के खिलाफ मझिआंव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकार द्वारा जारी निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. सरकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अबुआ आवास में गड़बड़ी पर एक्शन


गढ़वा के खरौंधी प्रखंड की खरौंधी पंचायत में अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दिए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच में पाया गया है कि खरौंधी पंचायत में कुल 09 अयोग्य लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गयी है. इनमें 07 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी गयी है. जांच का पता चलने के बाद शेष 02 लाभुकों के खाते में राशि नहीं भेजी गयी है. सभी 07 लाभुकों से खाते में राशि वापस ले ली गयी है. उपायुक्त शेखर जमुआर ने इस मामले में शशि कुमार (पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत खरौंधी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. खरौंधी पंचायत की मुखिया मंजू देवी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को की गयी है, जबकि रविरंजन (प्रखंड समन्वयक) एवं रवींद्र कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरौंधी) द्वारा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में शोकॉज किया गया है. साथ ही चेतावनी दी गयी है कि अगली बार लापरवाही सामने आने पर जबाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

मंईयां सम्मान योजना में जालसाजी करने वाले पर एक्शन, आईडी कैंसिल


गढ़वा के खरौंधी प्रखंड की कूपा पंचायत के CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारायण गुप्ता एवं अजीत प्रजापति द्वारा गलत मंशा से मंईयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों की खाता संख्या एवं IFSC CODE के स्थान पर अपने सगे संबंधी/रिश्तेदार की संख्या एवं IFSC CODE पोर्टल पर दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया था. अंचल अधिकारी, खरौंधी से जांच करायी गयी. जांच के क्रम में शिकायत सही पायी गयी. CSC संचालकों द्वारा एंट्री के समय लाभुक के खाता के स्थान पर अपना या अपने सगे संबंधी का खाता नंबर डाल दिया गया है, जिससे राशि लाभुक के खाते में नहीं जाकर इनके या इनके सगे लोगों के खाता में जा रहा था. जांच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम कूपा के 07 लाभुकों का राशि CSC संचालक नवनीत पटेल की पत्नी रेशमी देवी के खाते में भेजी गयी है. 05 लाभुकों का पैसा CSC संचालक सत्यनारायण गुप्ता के अपने खाते में तथा 09 लाभुकों की राशि CSC संचालक अजीत प्रजापति की माता लालती देवी के खाते में गया है. इस संबंध में तीनों CSC ऑपरेटर द्वारा योग्य लाभुकों के खाते में बैंक के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गयी. अनियमितता बरते जाने के लिए तीनों CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारायण गुप्ता एवं अजीत प्रजापति की ID तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: झारखंड के इन दो सांसदों को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया AIIMS शासी निकाय का सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >