पलामू में हुआ गढ़वा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत

पलामू में हुआ गढ़वा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत

गढ़वा. झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य ह्रदयानंद मिश्रा ने मेदिनीनगर (पलामू) के सुदना स्थित आवास पर गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईऔबेदुल्लाह हक अंसारी और पलामू की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी का स्वागत किया. ह्रदयानंद ने कहा कि गढ़वा में ईऔबेदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है. पार्टी ने इन्हें लगातार दूसरी बार अवसर दिया है. दूसरी पारी के लिए उन्हें शुभकामना दी गयी. मौके गढ़वा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईऔबेदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व, नेता और कार्यकर्ताओं की आशा आकांक्षा की कसौटी पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर उदय नारायण तिवारी, मिथलेश, सुरेंद्रनाथ तिवारी, लल्लू सिंह, मोहम्मद मसरूर अहमद, सत्यानंद दुबे, दयाशंकर तिवारी, धनंजय तिवारी, बबलू दुबे, समीर अख्तर, त्रिपुरारी सिंह व राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >