जन्मदिन पर अनोखी पहल: माता-पिता के साथ पहुंचे भंडारे में, सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोजन

गढ़वा में सोशल वर्कर विश्वजीत केशरी ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया. उन्होंने जरूरतमंदों के बीच 142वें साप्ताहिक भंडारे में भोजन और प्रसाद का वितरण किया. सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है.

गढ़वा. खुशियां जब जरूरतमंदों के साथ बांटी जाएं, तो उनका महत्व और बढ़ जाता है. इसी सोच के साथ गढ़वा सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर विश्वजीत केशरी ने रविवार को अपना जन्मदिन जरूरतमंदों की सेवा करते हुए मनाया. शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित 142वें साप्ताहिक भंडारे में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं प्रसाद का वितरण किया.

सैकड़ों लोगों के बीच बांटा भोजन और प्रसाद

भंडारे में सैकड़ों लोगों के बीच पूड़ी, सब्जी, बूंदी, रसगुल्ला एवं फल का वितरण किया गया. इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ विश्वजीत केशरी ने अपना जन्मदिन भी मनाया.

हर खुशी समाज सेवा के साथ मनाने का संकल्प

विश्वजीत केशरी ने कहा कि संस्था की स्थापना के समय से ही सदस्यों ने संकल्प लिया है कि जीवन की हर खुशी समाज सेवा के माध्यम से मनायी जाएगी. इसी संकल्प के तहत वह प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन साप्ताहिक भंडारे में जरूरतमंदों के साथ मनाते हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था के सेवा कार्यों में तन, मन और धन से योगदान देते रहेंगे.

समाजसेवी नरेश केशरी ने कहा कि संस्था के युवाओं की टीम लंबे समय से लगातार सेवा कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर पर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतर उदाहरण है.

142वां साप्ताहिक भंडारा संपन्न

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने विश्वजीत केशरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 142वां साप्ताहिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया.

मौके पर शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, अनमोल जायसवाल, ऋतिक केशरी, चंदन केशरी, राहुल जायसवाल, अनिल कुशवाहा, अभय कुशवाहा, सुनील सोनी, मीडिया प्रभारी अंशु कंशयकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >