योजनाओं की गंगा बह रही, अगली बार महासागर लेकर आयेंगे : कल्पना

योजनाओं की गंगा बह रही, अगली बार महासागर लेकर आयेंगे : कल्पना

मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान सोमवार की रात शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री बेबी देवी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए. मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जितनी तेजी से राज्य का विकास कर रहे हैं, उससे प्रतिदिन एक नया उदाहरण बन रहा है. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रु सिर्फ कोई रकम नहीं, बल्कि महिलाओं का मान-सम्मान है. अब झारखंड में बेटी पैदा होगी, तो वह बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी का स्वरूप होगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार तो अभी योजनाओं की गंगा बहा रहे हैं. अगली बार योजनाओं का महासागर लेकर आयेंगे. कल्पना ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा में जिस तेजी से विकास कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि गढ़वा दूसरी उप राजधानी बनने की ओर अग्रसर है. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से सभी बेटी व बहन जुड़ें. सभी माता-बहनें अपने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ायें और आगे बढ़ायें. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा ऐतिहासिक है. इस यात्रा से झारखंड में महिलाओं के लिए नया अध्याय जुड़ेगा.

राज्य के 54 फीसदी घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध : मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास करना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है. उन्होंने जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसका निष्ठा पूर्वक पालन कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि जब वह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बने थे, तब राज्य के साढ़े चार प्रतिशत घरों में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध था. आज पूरे राज्य में 54 प्रतिशत से अधिक घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया गया है. पहले गढ़वा के लोग बिजली, पानी, सड़क के लिए तरसते थे. आज गढ़वा में 2700 किमी पक्की सड़क बन गयी है. बिजली, पानी की समस्या दूर हो गयी है. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सोगरा बीबी, रंजना जायसवाल, दीपमाला, रीता केशरी, सुधा केशरी, सोनी देवी व कौशल्या देवी ने भी विचार व्यक्ति किये.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, पिंकी केशरी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, भवनाथपुर जिप सदस्य रंजनी शर्मा, कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, संतोष केशरी, वंदना जायसवाल, फरीद खान, अराधना सिंह, चंदा देवी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता व अंकित पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा