गढ़वा. रंका रोड स्थित साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्माघर में 76 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. शिविर में सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीजों के लिए निःशुल्क दवा, चश्मा व भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी. साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक लायन तौकीर अहमद ने कहा कि यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि आंखों से जुड़ी बीमारियां, विशेषकर मोतियाबिंद ग्रामीण इलाकों में बड़ी समस्या है. इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से इस तरह के निःशुल्क ऑपरेशन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत मरीजों को केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर लेकर आना होता है. अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों का पंजीकरण किया जाता है, इसके बाद चयनित मरीजों का प्रत्येक गुरुवार को ऑपरेशन किया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजहर, नीतू और रेहान का भी सराहनीय सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
