प्रभात मेडिकल सेंटर में निःशुल्क जांच शिविर कल

प्रभात मेडिकल सेंटर में निःशुल्क जांच शिविर कल

गढ़वा. शहर के काली मंदिर के समीप दीपवा स्थित प्रभात मेडिकल सेंटर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को सुबह नौ बजे से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर सह हृदय जागरूकता अभियान का आयोजन किया जायेगा. प्रभात मेडिकल सेंटर के एमडी सह प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ पंकज प्रभात ने बताया कि इस मेगा शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब व जरूरतमंद मरीजों को हृदय रोग के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि आज के समय में बदलती जीवनशैली के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नियमित जांच बेहद जरूरी है. शिविर में एम्स नयी दिल्ली से प्रशिक्षित हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार केशरी, इंटरवेंशनल पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ गौतम शंकर व बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ डॉ रूबी प्रभात उपस्थित रहेंगे. डॉ पंकज प्रभात ने बताया कि शिविर में पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल 6200136497 व 9570007256 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >