पुल से गिरकर बाइक सवार चार किशोर घायल

पुल से गिरकर बाइक सवार चार किशोर घायल

कांडी. मोहम्मदगंज-कांडी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुल से नीचे गिरने से शनिवार को बाइक सवार चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, पितरिया ग्राम निवासी चंदन पासवान का पुत्र रितेश कुमार पासवान व उसके तीन रिश्तेहार एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से कही जा रहे थे. इसी क्रम मोहम्मदगंज-कांडी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुल के पास चालक ने बाइक से संतुलन खो दिया और बाइक पुल के नीचे गिर गयी. इस घटना में बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल गये. दुर्घटना के वक्त पास से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने घायलों की मदद की. उन्होंने घटना की सूचना थाना प्रभार दी और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे खाई में जा गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >