लायंस क्लब के चार स्थापना समारोह आयोजित, दो नए क्लबों का हुआ गठन
गढ़वा: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा की ओर से सोमवार को उत्सव गार्डन, नवादा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का 15वां इंस्टॉलेशन समारोह, लायंस क्लब ऑफ रेहला का चार्टर इंस्टॉलेशन, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का तीसरा इंस्टॉलेशन समारोह और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम का चार्टर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम शामिल रहा.
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इंडक्शन ऑफिसर पीजीडी एमजेएफ लायन सुषमा त्रिवेदी और इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीजीडी पीएमसीसी लायन राजीव लोचन की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत दायित्व सौंपा.
समारोह में चारों क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी दी गयी. लायन उमेश अग्रवाल, लायन संजय कुमार सिंह (रेहला), लियो राहुल साहू और लियो प्रत्युष शांडिल्य को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गयीं. सभी अध्यक्षों ने सेवा कार्यों को गति देने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया.
रेहला में नए लायंस क्लब के गठन में लायन कंचन साहू, लायन राकेश पाल, लायन संजय सिंह, लायन कृपाशंकर सिंह, लायन नीरज सिंह और लायन ज्वाला गुप्ता की भूमिका की सराहना की गयी.
दो नए क्लबों का गठन रहा आकर्षण
समारोह में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से दो नए क्लबों—लायंस क्लब ऑफ रेहला और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम—को स्पॉन्सर किया गया. वक्ताओं ने कहा कि नए क्लबों के गठन से क्षेत्र में सेवा गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा और अधिक लोगों को समाजसेवा एवं मानवीय कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में आगे आने का मंच मिलेगा.
कार्यक्रम में लायन कंचन कुमार साहू का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया. लायंस परिवार के सदस्यों और अतिथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की.
कार्यक्रम में लायन कंचन कुमार साहू, लायन डॉ. आरएनएस दिवाकर, रीजनल चेयरमैन लायन रवींद्र जायसवाल, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन राकेश पाल, जोन चेयरपर्सन डॉ. असजद अंसारी और अनुपमा लोचन समेत अन्य लोग मौजूद थे.
