शराब की चार अवैध भट्ठी ध्वस्त, 1000 किलो अर्ध निर्मित शराब की नष्ट

शराब की चार अवैध भट्ठी ध्वस्त, 1000 किलो अर्ध निर्मित शराब की नष्ट

मझिआंव. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में रविवार को थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से चल रही महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया और करीब एक हजार किलो से अधिक अर्ध निर्मित शराब नष्ट की. साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया.हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. शराब माफिया काफी शातिर हैं और बार-बार जगह बदलते रहते थे. उन्होंने बताया कि इस अवैध धंधा करने वाले नंदू साह, कईल साह, मोती लाल साह व विद्यासागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >