नगर ऊंटारी में सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन का शिलान्यास

नगर ऊंटारी में सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन का शिलान्यास न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया. यह भवन अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का केंद्र होगा.

श्री वंशीधर नगर (गढ़वा): सब डिविजनल सिविल कोर्ट, नगर ऊंटारी (श्री वंशीधर नगर) परिसर में रविवार को सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नये भवन का शिलान्यास किया गया. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश सह गढ़वा जजशिप के एडमिनिस्ट्रेटिव जज न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में भवन की आधारशिला रखी.

समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि ज्ञान, न्याय और सामाजिक सरोकारों का केंद्र बनेगा. उन्होंने भवन तक सुगम पहुंच पथ और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

प्रस्तावित भवन में अधिवक्ताओं के लिए समृद्ध लाइब्रेरी, 200 से 300 लोगों की क्षमता वाला विशाल हॉल तथा बेहतर बैठक और कार्य व्यवस्था विकसित की जाएगी. इससे अधिवक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. शिलान्यास समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया. न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अतिथियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सब डिविजनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे, सचिव उदय प्रताप सिंह, गढ़वा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे सहित अनेक न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >