गढ़वा: पवित्र श्रावण मास की तृतीया सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर बाबा भोलेनाथ के विशेष रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी, पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती चंचला ठाकुर ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया. उन्होंने क्षेत्र व जिलेवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की.
भक्तिमय हुआ माहौल
आवास परिसर में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा माहौल शिवमय और भक्तिमय हो उठा. रुद्राभिषेक के बाद भव्य महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया.
इसमें गढ़वा जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया.
इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर नाग बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा
