पूर्व एरिया कमांडर की ब्रेन हेमरेज से मौत

पूर्व एरिया कमांडर की ब्रेन हेमरेज से मौत

चिनिया थाना क्षेत्र के राजबांस गांव निवासी पूर्व माओवादी एरिया कमांडर सुदामा सिंह (45 वर्ष) की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक पूर्व एरिया कमांडर को एकाएक सिर में तेज दर्द के साथ तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए गुरुवार को गढ़वा ले जाया गया था. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. विदित हो कि सुदामा सिंह माओवादियों का एरिया कमांडर रह चुका था. इस मामले में वह जेल भी गया था. इधर वह जमानत पर छूटकर कई दिनों से अपने घर पर ही रह रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >