श्री बंशीधर नगर में नयी सरकार का गठन, साधना ने अध्यक्ष व संध्या ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली

श्री बंशीधर नगर में नयी सरकार का गठन, साधना ने अध्यक्ष व संध्या ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली

प्रतिनिधि, गढ़वा/श्री वंशीधर नगर नगर पंचायत श्री वंशीधर नगर में गुरुवार को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ नयी सरकार का गठन हुआ. अनुमंडल सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव उपस्थित थे. उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, उपाध्यक्ष संध्या देवी सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का प्रयोग करें और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दें. प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है. नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, बीडीओ रौशन कुमार और सीओ विकास कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे. उपाध्यक्ष पद पर संध्या देवी ने रंजन कुमार को नौ मत से हराया उपाध्यक्ष पद के चुनाव में संध्या देवी ने एकतरफा जीत दर्ज की. उन्हें कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रंजन कुमार को मात्र चार मत से संतोष करना पड़ा. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने संध्या देवी को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी ने उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >