भवनाथपुर में वन भूमि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज

भवनाथपुर वन विभाग ने सुरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. वन विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भवनाथपुर. वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ भवनाथपुर वन विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया. वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर वनपाल सुनील राय के नेतृत्व में गठित टीम ने अरसली दक्षिणी सुरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की.

अभियान के दौरान वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की जांच करते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. वन विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि वन भूमि की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है.

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से वन भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने की अपील की.अभियान में वनपाल अनुप सिंह, राकेश कुमार, सचित कच्छप, दया शंकर सिंह एवं विकास कुमार समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >