रामनवमी को लेकर बंशीधर नगर में फ्लैग मार्च

मनवमी महोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है.

श्री बंशीधर नगर. रामनवमी महोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है.शनिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च ऊंटरी थाना परिसर से शुरू होकर गोसाईबाग तक गया, फिर बंशीधर मंदिर, बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ पर समाप्त हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में गश्त की और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त नजर

डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. किसी भी प्रकार का भड़काऊ या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय थाना में संपर्क करें. प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है.

ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि रामनवमी के मौके पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जायेगी.इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा और किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >