बस स्टैंड के पास फायरिंग, एक को हिरासत में लिया

बस स्टैंड के पास फायरिंग, एक को हिरासत में लिया

गढ़वा. शहर के सोनपुरवा स्थित बस स्टैंड के गेट नंबर-1 के पास सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने राजहंस बस के कंडक्टर के साथ मारपीट की. मारपीट के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यात्री व स्थानीय दुकानदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात अपराधी बस स्टैंड पहुंचे और राजहंस बस के कंडक्टर के साथ उलझ गये. अपराधियों ने पहले कंडक्टर के साथ मारपीट की और फिर अपनी दबंगई दिखाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पहुंचकर स्थिति को संभाला. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >