गोलीकांड राज्य में बढ़ रही अराजकता का स्पष्ट संकेत: रविंद्र जायसवाल

गोलीकांड राज्य में बढ़ रही अराजकता का स्पष्ट संकेत: रविंद्र जायसवाल

गढ़वा. श्री वंशीधर नगर में स्वर्ण व्यवसायी दीपक राज सोनी पर हुए जानलेवा हमले से व्यवसायी वर्ग में रोष है. साथ ही इस घटना के बाद से जिलेभर के व्यवसायी चिंतित हैं. इस घटना की अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने निंदा की है. संगठन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार को अपराधियों के बढ़ते मनोबल के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया है. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि झारखंड में बढ़ रही अराजकता का स्पष्ट संकेत भी है. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन व्यवसायियों के हित के लिए सदैव खड़ा रहता है और हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि आखिर अपराधियों का इतना मनोबल कैसे बढ़ गया है. सरकार की लचर कानून-व्यवस्था की नीतियों के कारण ही ऐसी घटनाएं जिले में हो रही हैं. उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पूरे जिले के व्यवसायी समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >