बिजली चोरी करने पर आठ लोगों पर प्राथमिकी

विभाग ने लोगों से वैध तरीके से बिजली का उपयोग करने की अपील की

विभाग ने लोगों से वैध तरीके से बिजली का उपयोग करने की अपील की प्रतिनिधि, केतार केतार थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह कार्रवाई झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर कनीय विद्युत अभियंता अमल राय, सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मानव दिवस कर्मी महादेव जायसवाल, सूर्य देव मेहता एवं अमित कुमार साह की टीम ने की. जांच के दौरान पाया गया कि कई लोग बिना वैध कनेक्शन और मीटर के सीधे एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली का अवैध उपयोग कर रहे थे. अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने पर रामलाल ठाकुर पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं सुरेंद्र साह, उपेंद्र साह, रामनाथ साह, शोभनाथ साह एवं महेंद्र साह पर 12,230-12,230 रुपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा प्रमोद प्रसाद व राकेश प्रसाद पर बकाया सहित क्रमशः 6,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिजली विभाग ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केतार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >