महुआ चुनने को लेकर मारपीट, बेटे की मौत, पिता घायल

महुआ चुनने को लेकर मारपीट, बेटे की मौत, पिता घायल

रंका. रंका थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में महुआ चुनने को लेकर हुई मारपीट में घायल जन्नत हुसैन (17) की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. वह दुधवल निवासी अजरूद्दीन खान का पुत्र है. जबकि उसके घायल पिता अजरूद्दीन खान रिम्स में इलाजरत है. घटना के संबंध में घायल अजरूद्दीन खान की पत्नी जोहरा बीबी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है नौ अप्रैल को पति अजरूद्दीन खान, पत्नी जोहरा बीबी व दो पुत्र जन्नत हुसैन व शहान खान बाराडीह गांव के पारघाट जंगल में महुआ चुनने गये थे. उसी दौरान बाराडीह के टोला तीतही महुआ निवासी पीतांबर सिंह व उसके पुत्र लालजी सिंह, उचित सिंह, दशरथ सिंह, सुरन सिंह व पूरन सिंह फरसा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए फरसा और कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी. इसमें अजरूद्दीन खान व पुत्र जन्नत हुसैन व शहान खान घायल हो गये. इलाज के लि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में दाखिल कराया गया. वहां अजरूद्दीन खान व पुत्र जन्नत हुसैन को गंभीर हालत को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया गया था. इसके बाद दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहां जन्नत हुसैन को इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जबकि उसका पिता अजरूद्दीन खान इलाजरत है. वहीं शहान खान को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं : थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि घायल अजरूद्दीन खान की पत्नी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >